गरियाबंद

श्री सिद्धिविनायक आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन
22-Jul-2024 2:42 PM
श्री सिद्धिविनायक आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 जुलाई। श्री सिद्धि विनायक आश्रम नवागांव में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 6 बजे से गुरुदेव उमेशानंद गिरी (प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद (छ ग) द्वारा शिष्यों को दीक्षा दिया गया। हजारों श्रद्धालु पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं राजिम विधायक रोहित साहू ने भी गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक के साथ राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा समेत भाजपा कार्यकर्ता गुरुपूजन में शामिल हुए। इस दौरान जय मां तारिणी मानस मंडली के साध्वी अनुसुइया और अहिल्या ने संगीतमय सत्संग से सबको भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर ग्राम कठौली के मानस परिवार द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। यह आयोजन को सिद्धि विनायक आश्रम राजिम (नवागांव) के  सभी शिष्यों ने इस भव्य आयोजन में अपना श्रद्धा अर्पण कर पूर्ण रूप से सफल बनाया।

कार्यक्रम में सत्यानंद, अरविंद चौहान, ताराचंद साहू, क्रांति लाल साहू, कृष्णा देवांगन, तेजेश साहू, हुलसी साहू, इंदु साहू, तुलाराम साहू, राजेंद्र साहू, देरहु राम साहू, सोम प्रकाश साहू, भागी राम साहू, राधे साहू, तारनी ध्रुव सरपंच द्वारतरा पंचायत सहित समस्त शिष्य शामिल हुए। मुकेश दीक्षित महाराज द्वारा गुरुपूजा मंत्रोच्चारण द्वारा संपन्न करवाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news