राजनांदगांव

महाराष्ट्र-राजस्थान की बालिकाओं ने जीते मैच
22-Jul-2024 2:43 PM
महाराष्ट्र-राजस्थान की बालिकाओं ने जीते मैच

बालक वर्ग में मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की जीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जुलाई। हॉकी महाराष्ट्र व राजस्थान  की बालिकाओं ने आसान मैचों में अपनी विरोधी टीमों को हराकर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा आयोजित द्वितीय वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। हॉकी महाराष्ट्र की कप्तान सनिका चंद्रकांत माने की 4 गोल के साथ ही महराष्ट्र ने गोवा को 13-0 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में हॉकी राजस्थान ने दादर नागर हवेली को 4-1 गोल से पराजित किया।

मध्यप्रदेश की तानवी ने पहली हैट्रिक के साथ ही लगातार 5 गोल किए। वहीं बालक वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 10-1 गोल से, दूसरे मैच में दादर नागार हवेली दमन एवं दीव ने गुजरात को 11-0 गोल से एवं मेजबान छत्तीसगढ़ ने गोवा को 10-0 गोल से पराजित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर हेमा सुदेश देशमुख के मुख्य आतिथ्य, अंजुम अल्वी की अध्यक्षता एवं ओलम्पियन मोहम्मद रियाज, अशोक पांडे संरक्षक जिला पत्रकार संघ के विशेष आतिथ्य में हुआ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव फिरोज अंसारी,  मनीष श्रीवास्तव, अकाश चौबे, नीलम जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव,  अंसार अहमद, रुबीना अल्वी, शबनम अंसारी, ऑशा थॉमस, अनुराज श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, रामअवतार जोशी, अनिकेत मोरे, हनिफ कुरैशी, हेमु सोनी, धनश्याम सिंह, शिवा चौबे, कुशाल यादव, एम रवि रॉव, सौरभ राजपूत, कृष्ष्णा यादव, भरत वर्मा एवं अन्य लोग शामिल थे।

अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रविवार से प्रारंभ दूसरी वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी गोवा को 0 के मुकाबले 13 गोल से पराजित किया। महाराष्ट्र की ओर से टीम की कप्तान सनिका चंन्द्रकांत माने ने 5 गोल, सुकन्या द्वारे ने 2 गोल, माही धनसिंग चौधरी ने 2 गोल, तनुश्री दिनेश काडू ने 2 गोल व खुशी ने 1 गोल किया। दूसरे मैच में राजस्थान ने दादर नागार हवेली दमन एवं दीव हॉकी को असानी से 4-1 गोल से हराकर जीत दर्ज की। राजस्थान की ओर से बैक खेल रही अनामिका शर्मा ने 2 गोल, अग्रिम पंक्ति की गायत्री महावर और साक्षी शर्मा ने 1-1 गोल किया।

अपरान्ह में खेले गए बालक वर्ग के पहले मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी गोवा को 14-1 गोल से आसानी से हरा दिया। मध्यप्रदेश की ओर से मोहम्मद अनस व तुसार परमार ने 3-3 गोल, प्रशांत व अहमद तौहिब ने 2-2 गोल व विवेक पाल, रितेन्द्र अलमाज खान और शुभान अैद ने 1-1 गोल किए, गोवा की ओर से शहजफर अंसारी ने 1 गोल किया। दूसरे  मैच में राजस्थान ने गुजरात को 5-4 गोल से पराजित किया। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला। शुरूआती समय में  गुजरात के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते टीम के कप्तान मंयक संस ने 1 गोल, गेना नोमन ने 2 और भदेश्वरा फेनील ने 1 गोल किया। वहीं हॉकी राजस्थान की ओर से हिमांशु ने 2 गोल, रविंदर सिंग रजवी ने 2 गोल और आदित्या यादव ने 1 गोल किया।

एक अन्य खेले गए मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-4 गोल से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। महाराष्ट्र की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते मैच के 4थें व 21वें मिनट में कार्तिक रामेश पात्रे व गौरव पाटिल ने गोल करते 2-0 गोल की बढ़त बनाई हुई थी, जिसे छत्तीसगढ़ ने मैच के 28वें, 34वें मिनट में महावीर वर्मा और टीम के कप्तान आनन्द कुमार सूर्यवंशी ने गोल कर 2-2 की बराबरी पर ला दी। वहीं महाराष्ट्र की ओर से मैच के 35वें और 43वें मिनट में, कार्तिक रामेश पात्रे ने 2 गोल करते 4-2 की बढ़त बनाई। जिसके जावब में छत्तीसगढ़ के मोहित नायक ने मैच के 48वें और 55वें मिनट में लगातर 2 गोल कर 4-4 गोल की बराबरी कर ली थी। मैच के 60वें मिनट में अर्जुन ने गोल करते अपने टीम को 5-4 गोल से जीत दिलाई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news