दुर्ग

ग्रामीण विधायक ने गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामना
23-Jul-2024 2:45 PM
ग्रामीण विधायक ने गुरु पूर्णिमा की  दी शुभकामना

दुर्ग, 23 जुलाई। दुर्ग शहर अंर्तगत  दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मन्दिरों में पूजा-अर्चना कर गुरू पुर्णिमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।गुरु चरण कमलेभ्यो नम:। गुरु पवित्रता, शांति, स्नेह एवं ज्ञान के साक्षात मूर्ति होते हैं। वे स्वयं में जीवंत शास्त्र हैं, उन्हें पाने के लिए आवश्यक है हमारी सच्ची श्रद्धा और गुरुतत्व में समाहित होने की लगन। आप सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारे यहां कुलगुरू परंपरा सदियों से चली आ रही है और अपनी संस्कृति शिक्षा व जीवन शैली के आधार पर भारत दुनिया का सदैव नेतृत्व करता है। गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि गुरु को महत्व देने के लिए ही महान गुरु वेद व्यासजी की जयंती पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव द्वारा अपने शिष्यों को ज्ञान दिया गया था। इस दिन कई महान गुरुओं का जन्म भी हुआ था और बहुतों को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। इसी दिन गौतम बुद्ध ने धर्मचक्र प्रवर्तन किया था।

आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व जून से जुलाई के बीच में आता है। इस पर्व को हिन्दू ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news