दुर्ग

सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई
23-Jul-2024 3:31 PM
सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 23 जुलाई। जोन क्रं. 01 नेहरू नगर क्षेत्रांतर्गत बटालियन के समीप संचालित मदिरा दुकान के अहाता से प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक पर कार्रवाई की गई। डिस्पोजल, गिलास जब्त किया गया, दाण्डिक शुल्क के रूप में 1000 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। अन्य 8 स्थानो छोटे व्यापारियो से 700 रूपये वसूला गया कुल 1700 रूपये वसूला गया। आहाता संचालक को प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल, गिलास उपयोग बंद करने का निर्देश दिया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले एवं उपयोग करने वाले दोनों अर्थदण्ड के भागीदार होगें। निगम भिलाई की कार्रवाई जुनवानी मार्केट के साथ-साथ अन्य जगहों पर अभी जारी है।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में बार-बार चेतावनी देने के बाद भी दुकानदारो द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। निगम द्वारा प्लास्टिक की जब्ती एवं अर्थदण्ड की कार्रवाई लगातार किया जा रहा है। सिगल युज प्लास्टिक के कारण नालियां जाम हो रहीं है। जमीन के अंदर भी वर्षो तक दबे रहने के बाद भी प्लास्टिक नष्ट नहीं होता है। यह अपने चारों तरफ की भूमि को भी खराब कर देता है। खाने का सामान सिंगल युज प्लास्टिक में फेकने से जानवर खा लेते है, उनका पेट फूल जाता है, तकलिफ से मर भी जाते है।

सिंगल युज प्लास्टिक प्रकृति के लिए, मानवता के लिए खतरनाक है। यह शासन द्वारा पूर्णत: प्रतिबंधित है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news