दन्तेवाड़ा

किरंदुल बाढ़ हादसा: सभी पीडि़त परिवारों को अंतरिम सहायता
25-Jul-2024 2:29 PM
किरंदुल बाढ़ हादसा: सभी पीडि़त परिवारों को अंतरिम सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 25 जुलाई।
दंतेवाड़ा के किरंदुल में अनवरत बारिश जारी है। इसी वजह से निक्षेप - 11 में डैम फूटने की वजह से रिहायशी बस्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई थी। नागरिकों के के घरों और वाहनों को क्षति पहुंची थी। उक्त क्षति का विगत मंगलवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मुआयना किया था। 

उन्होंने पीडि़त परिवारों से संवाद भी किया था। कलेक्टर द्वारा तत्काल अंतरिम सहायता देने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने एनएमडीसी प्रबंधन को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के परिपालन में स्थानीय प्रशासन द्वारा आपदा पीडि़तों तक युद्ध स्तर पर खाद्य सामग्रियां और भोजन के पैकेट पहुंचाये गए। मंगलवार को तात्कालिक सहायता दी गई। इसके अंतर्गत पीडि़तों को 20 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इसके फल स्वरुप नागरिकों को जीवन जीने में सुविधा मिलेगी।

अनेक नागरिकों के कपड़े नष्ट हो गए थे। प्रशासन द्वारा विगत मंगलवार को पीडि़तों को कपड़े प्रदान किए गए। प्रशासन के राहत दलों द्वारा पीडि़तों को कपड़े वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में पीडि़त अस्थाई आवास में आश्रय लिए हुए हैं। अस्थायी आवास में पीडि़तों की हर संभव सहायता की जा रही है।

अंतिम मुआवजा की तैयारी
राहत अभियान के संबंध में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि बाढ़ से पीडि़त 172 परिवारों हेतु अस्थाई आवास की सुविधा दी गई है। अंतिम सहायता के तौर पर 20 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए हैं। खाद्य सामग्रियां पहुंचाई जा रही है। पीडि़त परिवारों के घरेलू उपयोग संबंधी उपकरणों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके आधार पर अंतिम मुआवजा दिया जाएगा। जिससे पीडि़तों को सुविधा मिलेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news