दन्तेवाड़ा

किरंदुल में बाढ़, 43 लोगों को सुरक्षित निकाला
28-Jul-2024 10:26 PM
किरंदुल में बाढ़, 43 लोगों को सुरक्षित निकाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 28 जुलाई। दंतेवाड़ा की किरंदुल स्थित निक्षेप - 11 बी से शनिवार दोपहर बाद दूसरी बार बारिश का पानी शहर में घुसा। इस दौरान प्रशासन द्वारा गहन राहत अभियान चलाया गया।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली विवेक चंद्रा ने ‘छत्तीसगढ़’को बताया कि प्रशासन इस प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूर्व से ही तैयार था। बारिश की मात्रा के मद्देनजर हमें आशंका थी कि बारिश का पानी शहर में घुसेगा।

 इसी क्रम में शनिवार रात 12.30 बजे तक 43 नागरिकों को विस्थापित किया गया। उक्त जनों को अस्थाई आवास में स्थानांतरित किया गया। जिससे किसी प्रकार की जन हानि को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा ऐसी आपदा को रोकने कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे नागरिकों को ऐसी समस्या से जूझना न पड़े।

कलेक्टर ने देखा राहत अभियान

बाढ़ की समस्या को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने राहत कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। किसी प्रकार की जनहानि को रोकने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। संवेदनशील तरीके से राहत कार्य संचालित करने की आवश्यकता बताई।


अन्य पोस्ट