धमतरी

2.56 लाख महिलाओं को मिली 6वीं किश्त, 25.60 करोड़ रुपए खाते में आए
02-Aug-2024 3:08 PM
2.56 लाख महिलाओं को मिली 6वीं किश्त, 25.60 करोड़ रुपए खाते में आए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 2 अगस्त।
महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 6वीं किश्त की राशि गुरुवार को जारी हो गई। जिले के पंजीकृत पात्र 2.56 लाख महिलाओं को 25.60 करोड़ जारी किए गए हैं। महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी आ गया। अब शुक्रवार से महिलाएं बैंकों में पहुंचकर राशि निकाल सकेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हस्तांतरित किया। जिले की महिलाओं के खाते में भी राशि पहुंची है। जिले की महिलाओं को 6 महीने में अब तक 153.60 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। 

इधर जिले के सोरम के आश्रित गांव बेलतरा में महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को एक पेड़ मां के नाम रोपित करने के लिए 210 नग फलदार पौधों का वितरण वन विभाग द्वारा किया गया। सभी महिलाओं को पौधों को लगाकर बड़े होने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। 
 


अन्य पोस्ट