रायपुर
मन की पीड़ा को दूर करने विहंगम योग सरल उपाय
02-Aug-2024 7:49 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। सीएम विष्णु देव साय दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित जय स्वर्वेद कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां होकर संत प्रवर विज्ञान देव महाराज का आशीर्वाद लिया। और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम साय ने बताया कि महाराज जी ने मन की पीड़ा को दूर करने विहंगम योग को सरल उपाय बताया है। योग न सिर्फ आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है, बल्कि मनुष्य को मनुष्य से भी जोड़ता है। विचार को विचार से जोडक़र एकाकार करता है।लोगों में आध्यात्मिक जागृति लाने के लिए महाराज जी द्वारा किए जा रहे प्रयास अतुलनीय हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे