दुर्ग
378.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
03-Aug-2024 3:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 अगस्त। जिले में 01 जून से 02 अगस्त तक 378.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 654.8 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 261.4 मिमी बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 326.4 मिमी, तहसील धमधा में 264.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 336.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 426.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 02 अगस्त को तहसील दुर्ग में 9.0 मिमी, तहसील धमधा में 10.0 मिमी, तहसील पाटन में 31.1 मिमी, तहसील बोरी में 15.2, तहसील भिलाई-3 में 14.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 12.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे