धमतरी

भाजपा महिला मोर्चा ने एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम भेजी
04-Aug-2024 3:38 PM
भाजपा महिला मोर्चा ने  एक राखी देश के वीर  सैनिकों के नाम भेजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 अगस्त।
भाई-बहन की अटूट विश्वास व स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को एक राखी वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया।

गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, स्कूली छात्राएं, शिक्षिकाएं और विभिन्न समाजों से जुड़ी महिलाओं ने सहभागिता प्रदान की। सबने स्वेच्छानुसार एक लिफाफे में रक्षा सूत्र व अपने आंगन की मिट्टी, अपना, नाम, पता, मोबाइल सहित सैनिक भाइयों के लिए प्रेषित किया। 

रक्षा सूत्र देश की सरहद व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात वीर सैनिक जो इस पवित्र पर्व पर अपने घर अपनी बहनों के बीच नहीं पहुंच पाते, उन तक पहुंचाई जाएगी। 
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन, कल्पना रणसिंह, सरिता यादव, चित्ररेखा निर्मलकर, नम्रता पवार, श्यामा साहू, प्राची सोनी, अनीता सोनकर, पूजा कुंजाम, संगीता जगताप, ममता सिन्हा, रुक्मिणी सोनकर, नीतू त्रिवेदी, समारी मिश्रा, रेखा यादव, कृष्णा साहू, सुहागा बाई, संतोषी साहू, दमयंती गजेन्द्र व अन्य उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट