सरगुजा
प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नत
06-Aug-2024 10:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,6 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिबन सेरेमनी का आयोजन कर जिले में पदस्थ आरक्षक चालक क्रमांक 322 आदित्य कुमार को रिबन लगाकर प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक चालक को विभाग द्वारा प्रदत्त नये दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक चालक के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनाएं दी गई। रिबन सेरेमनी के दौरान स्टेनो फबियानुस तिर्की, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (एम) अजय गुहा सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे