दन्तेवाड़ा

गाज की चपेट में दो जवानों की मौत
06-Sep-2024 9:09 PM
गाज की चपेट में दो जवानों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर। दंतेवाड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों को गाज की चपेट में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों जवानों को मृत घोषित किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के बारसूर थाना अंतर्गत बारसूर में नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र में शिविर संचालित था। जहां जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

इसी दौरान प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय गाज गिरी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों आरक्षक महेंद्र कुमार निवासी, जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश और आरक्षक मोहम्मद एस शहूवट आलम निवासी साहिबगंज, झारखंड प्रांत शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई। परंतु जवानों को नहीं बचाया जा सका। सीआरपीएफ अफसर द्वारा जवानों के परिजनों को सूचित किया गया है।


अन्य पोस्ट