सरगुजा

प्रतापपुर, 9 सितंबर। स्थानीय मंगल भवन में सर्वसम्मति से व्यापारी संघ का अध्यक्ष राजेश गुप्ता को बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष हरिशंकर गर्ग, आयुष गोयल, पप्पू हाशमी, सचिव विनोद जायसवाल कोषाध्यक्ष अरविंद जायसवाल सह सचिव धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न संबंधों में विधिवत चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से सैकड़ों व्यापारियों ने एक आवाज में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी लोकप्रिय समाजसेवी राजेश गुप्ता को सर्वसम्मति से व्यापारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया जिसे नगर में खुशी का माहौल है।
श्री गुप्ता व्यापारियों में हमेशा धार्मिक,सामाजिक,जन सेवा में हमेशा समर्पित रहे।इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी, प्रेम पाल अग्रवाल, अनिल मित्तल, नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी, नवीन जायसवाल, जितेंद्र कश्यप, निशांक शुक्ला, अंकुर जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, गरीब राम गोयल, विकास गर्ग, धर्मेंद्र सोनी, प्रियंकल तिवारी,निकेत शुक्ला, विंध्याचल गुप्ता, अमित सोनी, कमलेश सोनी, गोपाल गुप्ता, आजाद कुरेशी, विजय गुप्ता, संतोष जयसवाल, राहुल गुप्ता, सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।