बस्तर

सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों को दी विदाई
01-Oct-2024 10:44 PM
 सेवानिवृत्त पुलिस अफसरों को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 1 अक्टूबर। सोमवार की शाम को जगदलपुर जि़ला बस्तर में पदस्थ उप निरीक्षक सुखलाल बघेल एवं सहायक उप निरीक्षक सरजू राम के सेवानिवृत्त होने पर जगदलपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्रिवेणी परिसर हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सहित जिले से अन्य पुलिस अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना संबंधित शुभकामना दी।

उप निरीक्षक सुखलाल एवं सहायक उप निरीक्षक सरजू राम ध्रुव ,आरक्षक के पद पर जि़ला बस्तर में भर्ती हुए तथा समय समय पर पदोन्नत होकर सहायक उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के पद पर वर्तमान में कार्यरत थे, इनके पूरे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के द्वारा समय समय पर इन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक के द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

 इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदय शलभ कुमार सिन्हा के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, योगेश देवांगन ,नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, आईपीएस  आकाश श्रीमाल, उप पुलिस अधीक्षक सूश्री अपूर्वा क्षत्रिय,उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू ,  उप पुलिस अधीक्षक दिलीप कोशले , उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी,  उप पुलिस अधीक्षक ईश्वर द्विवेदी , उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन , उप पुलिस अधीक्षक सूश्री दीपमाला कुर्रे , उप पुलिस अधीक्षक सूश्री सुशांता लकड़ा, दोनों सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी और इनके परिवार के सदस्य सहित जि़ला बस्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news