कोण्डागांव

नवरात्र की तैयारी जोरों पर
01-Oct-2024 10:49 PM
 नवरात्र की तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 1 अक्टूबर। माँ मनोकामना दुर्गा मंदिर धाम बनियागांव में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों से चल रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है, जिसमें घी एवं तेल की मनोकामना ज्योति की पृथक-पृथक व्यवस्था की गई है।

इस वर्ष नवरात्रि का पर्व 3 से 12 अक्टूबर तक है। तीन अक्टूबर को कलश स्थापना किया जाएगा। 11 अक्टूबर को अष्टमी पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया है, नवमी तिथि एवं दशहरा एक ही दिन होने से 12 अक्टूबर  को सुबह 8 बजे से हवन प्रारम्भ किया जाएगा।

 हवन समाप्ति पश्चात मुख्य कलश विसर्जन हेतु दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, दोपहर आरती पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है तथा संध्या 4 बजे से दशमी पूजन एवं रावण वध व दशहरा का कार्यक्रम रखा गया है।  मनोकामना मंदिर दुर्गा मंदिर धाम बनियागाँव में वर्ष 2022 में मंदिर निर्माण होने के पश्चात माँ भगवती के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा किया गया है तब से मंदिर में भक्तों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, देश के विभिन्न हिस्सों से भक्तों के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित की जाती है। इस वर्ष भी प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रामलीला का कार्यक्रम रखा गया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news