गरियाबंद
शास प्राथ. शाला सरगोड़ में नेवता भोज
03-Oct-2024 7:53 PM
राजिम, 3 अक्टूबर। शा. प्रा. शाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष जगत राम साहू ने अपने पिता स्व. बली राम एवं दादा राम दयाल साहू के सुक्ष्म सानिध्य में न्योता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें चावल, दाल, खीर, पुरी, बड़ा, आचार, पापड़ के साथ खोया मिठाई और पितृ पक्ष की खास सब्जी तोरयी चना दाल के साथ आलू चना परोसा गया। इस पौष्टिक भोजन का शानदार आनंद सभी बच्चों ने लिया। यह आयोजन जगत राम साहू, पूर्णिमा साहू, युगल दंपति के साथ दामाद हीरा राम साहू, संस्था के प्रधान पाठक मनोहर राम साहू, देवनारायण सेन, गायत्री ध्रुव, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता गीता ध्रुव, ऊषा ध्रुव, शिव बाई, उमंग सिन्हा आदि उपस्थित थे।