धमतरी

पुरानी रंजिश पर चरवाहे की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार
04-Oct-2024 2:36 PM
पुरानी रंजिश पर चरवाहे की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 4 अक्टूबर।
बीते 30 सितंबर की सुबह बकरी चराने गए चरवाहे की लाश खेत में मिली थी। अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की और डंडे वहीं फेंककर फरार हो गया। पुलिस इसी डंडे के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपी गांव का ही व्यक्ति है, जो पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की थी।

अर्जुनी पुलिस के मुताबिक राजेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि आत्मा राम पटेल (50 वर्ष) आमदी निवासी 30 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे बकरी चराने के लिए आमदी से भानपुरी रोड बड़े नहरनाली तरफ गया था, उनका शव 1 अक्टूबर को सुबह लगभग 8.30 बजे बड़े नहरनाली पार में पोखराज साहू के खेत के पास धरसानाली पानी में पड़ा है। मर्ग कायम कर पुलिस जांच शुरू की।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख गया। फिर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत एफआईआर किया। मुखबिरों की सूचना पर आरोपी सुकालू राम चेलक को पकड़ा। 

कड़ाई से पूछताछ हुई, तो बताया कि 30 सितंबर के करीब 1 माह पूर्व मृतक आत्मा राम पटेल के साथ विवाद हुआ था, जिससे वह उससे दुश्मनी रखता था। 30 सितंबर के करीब 1.30 बजे घटना स्थल  आमदी बड़े नहरनाली पार के पास उसी बात को लेकर मृतक एवं आरोपी के बीच विवाद हुआ। आरोपी मृतक को अपने पास रखे लकड़ी के डंडा से प्राणघातक वार कर हत्या किया। लकड़ी फेंककर फरार हो गया। घटना में प्रयुक्त डण्डा तथा कपड़ा जब्त किया। आरोपी सुकालू चेलक को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news