गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 अक्टूबर। परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर के तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम मुख्य अतिथि परिक्षेत्र साहू समाज के संरक्षक एवं अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में परिक्षेत्र साहू समाज के द्वारा विगत 22 वर्षों से प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन आयोजित किया जाता है। इस दौरान 157 विद्यार्थी का सम्मान किया गया। जिसमें 10वीं-12वीं के मेधावी छात्राओं का सम्मान दिया गया।इस अवसर पर विधायक जी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने सभी छात्राओं एवं सामाजिक गणों को संबोधित किया। इस अवसर पर अभनपुर परिक्षेत्र के संरक्षक राघवेंद्र साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू, उपाध्यक्ष पवन गुरु पंच, महिला उपाध्यक्ष हेमलता साहू, सचिव टेकचंद साहू, जनपद सदस्य सूरज साहू, संतराम साहू, नगर अध्यक्ष सुखदेव साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सागर साहू एवं परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।