महासमुन्द

मछली पकड़ते जाल में फंसकर मौत
04-Oct-2024 3:53 PM
मछली पकड़ते जाल में फंसकर मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 अक्टूबर।
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम टिभूपाली में आज सुबह मछली पकडऩे गए एक युवक की जाल में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई है।  मिली जानकारी अनुसार ग्राम टिभूपाली के 3 युवक देवदरहा झरना में मछली पकडऩे के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक मिंगरू बुड़ेक ने बीच टापू से मछली पकडऩे के लिए हाथ से बंधा हुआ जाल फेंका। इसी बीच जाल में लोहा लगे होने के कारण उक्त जाल ने उसे खींच लिया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां उपस्थित उसके साथियों ने तत्काल स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी।  सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने छानबीन शुरू की। लेकिन प्रशासन की टीम सफल नहीं हो पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने देसी जुगाड़ लगाते हुए लोहे का कांटा बिलाई की मदद से उसे निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 


अन्य पोस्ट