बलौदा बाजार

शिवरतन ने भाजयुमो रथयात्रा को पार्टी ध्वज दिखा किया रवाना
05-Oct-2024 2:43 PM
शिवरतन ने भाजयुमो रथयात्रा को पार्टी ध्वज दिखा किया रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 5 अक्टूबर। जिले में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों शोरों से चल रहा है। पार्टी के तमाम पदाधिकारी सदस्यता अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रथयात्रा को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया।

सदस्यता रथ रवाना करने से पहले,उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने युवा मोर्चा के उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण का अभियान 02 सितंबर से 25 सितंबर तक का पूर्ण हो चुका है, और अभी अब दूसरे चरण का अभियान 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारे अभियान लगातार जारी हैं। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का संगठन है।

शिवरतन शर्मा ने रथ यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 04 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में रथयात्रा के माध्यम से युवा मोर्चा विकासखंडों में जाकर शैक्षणिक संस्था, छात्रावास, दुर्गा पण्डाल, हाट बाजार, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर युवाओं को नए सदस्य बनाएगा।

उन्होंने कहा कि आज हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। हमने धारा 370, 35 ए जैसे विषयों पर काम किया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news