राजनांदगांव

आंबा कार्यकर्ता के खाते से 3 लाख पार
05-Oct-2024 3:02 PM
आंबा कार्यकर्ता के खाते से 3 लाख पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 5 अक्टूबर। मोहला-मानपुर जिले के मचांदुर गांव की रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाते से लाखों रुपए पार करने का मामला सामने आया है। 50 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस से अपने साथ हुए धोखाधड़ी को लेकर अज्ञात ठग के खिलाफ शिकायत की है। ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हुई महिला को मोबाइल में मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक मचांदुर की रहने वाली नवलीबाई घावड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर सेवारत है। 23 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच लगातार फ्रॉड करते किसी अज्ञात व्यक्ति ने 2 लाख 90 हजार रुपए निकाल लिए। महिला का रेंगाकठेरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। अज्ञात  व्यक्ति ने ऑनलाइन फ्रॉड करने से पहले महिला के मोबाइल को हैक कर लिया। जिसके चलते उसे खाते से राशि निकाले जाने की जानकारी बाद में मिली। अलग-अलग किस्तों में अज्ञात हैकर ने मोटी रकम निकाली। पीडि़ता ने पुलिस से मामले की शिकायत कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news