बस्तर

सांसद- विधायक ने शीतला और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में देव सराय स्थल का किया लोकार्पण
05-Oct-2024 11:38 PM
सांसद- विधायक ने शीतला और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में देव सराय स्थल का किया लोकार्पण

जगदलपुर, 5 अक्टूबर। बस्तर दशहरा में बस्तर संभाग के अलग-अलग जगहों से आने वाले देवी देवताओं केसराय स्थलों का विकास कार्य किया गया है। शनिवार को बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप और स्थानीय विधायक किरण देव ने शीतला माता मंदिर तथा लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में देव सराय स्थल का लोकार्पण किया। दोनों सराय स्थलों को 58 लाख 64 हजार की लागत से निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने मां दंतेश्वरी की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण कर सराय स्थल का फीताकाट कर लोकार्पण किया।

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा एक सामाजिक समरसता का अच्छा उदाहरण है। सदियों से चली आ रही परंपरानुसार दशहरा को देखने के लिए देश-दुनिया के लोंग आते है। दशहरा की व्यवस्था में सभी की सहभागिता जरूरी है। देवी-देवता के सराय हेतु आगे और व्यवस्था की जरूरत होगी, देवी-देवता के सम्मान के साथ ही मांझी चालकी,नाइक, पाईक का भी सम्मान करने के साथ ही बस्तर दशहरा का महत्व और बढ़ेगा। शासन प्रशासन के साथ सभी समाज का योगदान आवश्यक है।

विधायक किरण देव ने कहा कि लगातार बस्तर दशहरा का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। 700 वर्षो से हमारे पूर्वजों ने बस्तर दशहरा की परंपरा को सहेजा है उसे और बेहतर कर व्यवस्थाओं को बढ़ाने का प्रयास जारी है। आज देव सराय स्थल की व्यवस्था हेतु लोकार्पण किया जा रहा है। इस हेतु शासन प्रशासन का आभार के साथ दशहरा में शामिल होने वाले देवी-देवता के लिए सराय की बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर महापौर सफिरा साहू, उपाध्यक्ष बस्तर दशहरा समिति श्री लक्ष्मण मांझी, हरिस एस, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी, एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार एवं सचिव बस्तर दशहरा समिति रूपेश मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news