कोण्डागांव

जनजातीय समुदाय और परंपराओं को समर्पित कार्यक्रम
05-Oct-2024 11:41 PM
जनजातीय समुदाय और परंपराओं को समर्पित कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोंडागांव, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय एवं उनकी परंपराओं का छत्तीसगढ़ के इतिहास, संस्कृति, कला एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान एवं गौरवशाली अतीत को सम्मानित करने के उद्देश्य से शासकीय पॉलीटेक्निक कोंडागांव में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जसकेतु उसेंडी, उपाध्यक्ष, नगरपालिका कोंडागांव, विशिष्ट अतिथि धनीराम शौरी, जिला अध्यक्ष, मुरिया समाज, और मुख्य वक्ता  रामनाथ कश्यप, सामाजिक कार्यकर्ता, रायपुर शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन  स्थानीय प्रतिनिधि बलिराम नेताम के मार्गदर्शन में तथा प्राचार्य ए के खैरवार की अध्यक्षता  एवं संयोजक सोहन लाल वर्मा और सह संयोजक विपिन चंद्र भगत के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वय से यह आयोजन  का संचालन किया गया। ो

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय समुदाय की कला, संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जनजाति नायक बिरसा मुंडा के जीवन और  एवं अन्य जनजाति नायकों के योगदान के बारे में भी जानकारी  मुख्य वक्ता रामनाथ कश्यप द्वारा दी गई। इसके साथ ही, रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मनाई गई, जिससे महिलाओं की भूमिका को भी उजागर किया गया। इसके साथ संस्था में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत अतिथियों द्वारा  किया गया एवं उनके सफल भविष्य हेतु आशीर्वाद प्रदान किया ।

साथ ही संस्था में 28 से 30 सितंबर तक आयोजित  हुए संस्था स्तरीय खेलों में  उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के समस्त विद्यार्थी और शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने जनजातीय संस्कृति और उनके योगदान को सराहा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला रहा कार्यक्रम में देश की उन्नति में योगदान देने हेतु मार्गदर्शन दिया गया ।


अन्य पोस्ट