महासमुन्द
ब्लेलॉक विद्यालय में गरबा
07-Oct-2024 2:56 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अक्टूबर। ब्लेलॉक शाला प्रांगण में 5 अक्टूबर को एक दिवसीय गरबा का आयोजन किया गया। गरबा का प्रारंभ कलश स्थापित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कलश स्थापित स्थान को रंगोली से सजाया गया। बच्चों व शिक्षकों द्वारा विभिन्न गीतों में मनमोहक नृत्य किया गया। शाला प्रांगण में गरबा के आयोजन से वातावरण अत्यंत संगीतमय हो गया।
इस आयोजन में ज्योतिका राजपूत, रचना दीवान, सुभाषिनी सोनी, खुशबू साहू, हिमेंद्र दीवान व अजय नायक का योगदान रहा। प्राचार्य कुमुद ठाकुर ने उपस्थित जनोंं का आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे