दुर्ग

पूर्व सीएम ने गरबा उत्सव की सराहना की
11-Oct-2024 3:11 PM
पूर्व सीएम ने गरबा उत्सव की सराहना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 अक्टूबर। पद्मनामपुर मिनी स्टेडियम में नवरात्र पर्व पर आयोजित दो दिवसीय गरबा उत्सव के आखरी दिन बुधवार को रंग बिरंगी लाईट और लाईव म्यूजिक के बीच हजारों महिलाओं और बालिकाओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ ताल में ताल मिलाकर देश भक्तिगीत मेरा रंग दे बसंती चोला, कर्पूर गौरम करुणावतारम व शिवशंभू के गीतों पर गरबा नृत्य किया। इससे पहले श्री बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा,निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ गरबा स्थल में पहुंचे और मां दुर्गा की आरती भी की।

 गरबा उत्सव की साज सज्जा आकर्षक सजावट के साथ बेहतरीन व्यवस्था को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर्व में गरबा मां दुर्गा की आराधना के साथ हमारी संस्कृति को जीवन्त बनाते है। नवरात्र में गरबा का आनंद अलौकिक व अद्भूत  है।

 भूपेश बघेल ने कहा कि इस शानदार आयोजन के लिए मैं महापौर धीरज बाकलीवाल व उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। मां जगदम्बा का आशीर्वाद आप सब पर बना रहे इसकी कामना करता हैं। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू व पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भी आयोजन के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल की सराहना की। दो दिवसीय आयोजन में छालीवुड कलाकार आास्था शर्मा, काजल श्रीवास, ज्योत्सना ताम्रकार,बाल कलाकार दर्शन जैन ,रोनित राय भी शामिल हुए। दोनों दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात्रि तक मां दुर्गा की भक्ति गीतों पर गरबा का नृत्य किया। एंकर के रूप में निकिता चौहान व जबलपुर बैण्ड पार्टी की प्रस्तुति सराहनीय रही।  श्री बाकलीवाल ने आयोजन में शामिल हुए सभी अतिथियों का माता की चुनरी और मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन भी किया।  इस दौरान चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा, राजेन्द्र साहू, सभापति राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, संजय कोहले, दीपक साहू, हमीद खोखर, भोला महोबिया, फतेह सिंह भाटिया,  सुशील भारद्वाज, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, गौरव उमरे, चिराग शर्मा, अनुप वर्मा, निकिता मिलिन्द, अमोल जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट