सरगुजा

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक ने माता के दरबार में की पूजा-अर्चना
11-Oct-2024 10:06 PM
पूर्व गृहमंत्री रामसेवक ने माता के दरबार में की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जरही, 11 अक्टूबर। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने गुरुवार की शाम को महाष्टमी पर दुर्गा पंडालों में जाकर माता रानी के दर्शन किया और क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि के लिए कामना की।

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने सर्वप्रथम शक्तिनगर के दुर्गा पंडाल में जाकर माता रानी के दर्शन किये और आरती में शामिल होकर नगर एवं क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उसके बाद उपस्थित जनता को संबोधित किया और दुर्गा पूजा समिति ऊर्जानगर के निमंत्रण पर दुर्गा पंडाल पहुंचे, जहां पर माता रानी के दर्शन पश्चात उपस्थित जनसमुदाय से मिले और समिति ने माता रानी की चुनरी से सम्मानित किया।

इस दौरान भाजपा मंडल जरही के महामंत्री अशोक गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता पुरन राजवाड़े, राकेश शुक्ला,हीरा गोयल,चिंतावान रजवाड़े शिवराम सिंह अध्यक्ष,दिलीप मंडल,सुनील विश्वकर्मा, इंदरमन,विकास गुप्ता,जगरनाथ पांडे,संजय भगत, समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट