‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 25 नवंबर। जिला दुर्ग से आज कोरोना के नए 133 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। आज सर्वाधिक 59 पॉजिटिव केस दुर्ग ब्लॉक से मिले हैं। जबकि भिलाई से 40 नए मरीज मिले हैं।
जिला कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ अनिल शुक्ला ने बताया कि आज जिले से 133 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। जयंती नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। जिसमें दो युवक एवं एक महिला शामिल है। ग्राम असनारा से एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं जिसमें एक युवती, एक महिला, एक युवक एवं एक 3 वर्षीय बालक शामिल है।
ऋषभ सिटी दुर्ग से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। एक नगर निगम दुर्ग का कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। आज दुर्ग ब्लॉक से सर्वाधिक 59, भिलाई ब्लॉक से 40, निकुम ब्लॉक से 9, चरोदा एवं रिसाली ब्लॉक से 6 - 6, पाटन ब्लॉक से 4, शेष मरीज अन्य ब्लॉक से मिले है।