कोण्डागांव, 4 दिसंबर। जनपद पंचायत माकड़ी के पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू पोयाम ने 3 दिसंबर को स्थानीय खरीदी केंद्र में जा कर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्र का हाल व व्यवस्था देखा।
धान खरीदी केंद्र प्रभारी से वार्तालाप करते हुए पूर्व अध्यक्ष ने पूछा कि, यहां प्रशासन के द्वारा क्या-क्या व्यवस्था की गई है तथा प्रति एकड़ कितना धान खरीदी किया जाना हैं, बारदाना की स्थिति अभी वर्तमान में क्या है। कहा कि प्रदेश की सरकार जब से बनी हैं तब से किसानों के साथ बड़ा अन्याय कर रही हैं। कभी धान का रकबा कम देती है तो कभी बारदाना का झंझट या फिर टोकन के नाम से किसानों को परेशान कर देती हैं। जिस से अधिक किसान धान बेचने से वंचित रह जाते हैं। संजू पोयाम ने किसानों से बात करते हुए कहा कि, अगर खरीदी प्रभारी के द्वारा कोई अनिमियता आपके लोगों के साथ बरता जाएगा। तो उसका जानकारी शीघ्र जानकारी देना जब हमारी सरकार थी तब से हमारा यही प्रयास रहा हैं कि, प्रत्येक किसान का धान खरीदी जाए। ताकि सभी किसान अपना धान आसानी से बेच सके।