बस्तर

दुर्गा बनीं आप प्रदेश सह संगठन मंत्री, प्रफुल्ल बैस प्रदेश संगठन मंत्री
02-Jan-2021 9:14 PM
 दुर्गा बनीं आप प्रदेश सह संगठन मंत्री, प्रफुल्ल बैस प्रदेश संगठन मंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 2 जनवरी। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की बैठक 27 दिसम्बर को दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निवास में संपन्न हुई। जिसमें आने वाले चुनाव हेतु चर्चा की गई तथा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदों पर फेर बदल कर पुन: नियुक्ति की गई।जिसके तहत पार्टी के प्रमुख कर्मठ पदाधिकारी को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देश पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

महिला विंग अध्यक्ष,सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाओं के लिए हमेशा आवाज़ उठाने वाली आप नेत्री दुर्गा झा को प्रदेश कमेटी में सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है तथा नार्थ जोन के अध्यक्ष प्रफुल्ल बैस को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गा झा को लगभग 24 विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई।

आम आदमी पार्टी बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास टूट चुका है। छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस और भाजपा ने हमेशा धोखा किया है। प्रदेश के लोगों की निगाह अब नए विकल्प आम आदमी पार्टी की तरफ है। दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार  ने काम की राजनीति की शुरुआत  कर देश में नया इतिहास रचा है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली,पानी व मूलभूत जरुरतों पर काम करने की आवश्यकता है। नव नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश संगठन को मजबूती मिलेगी और गांव गांव तक संगठन मजबूत होगा ।

प्रदेश संगठन मंत्री और सह संगठन मंत्री बनने पर आम आदमी पार्टी के जिला बस्तर अध्यक्ष तरुणा बेदरकर,जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जिला संगठन मंत्री विवेक शर्मा,युवा अध्यक्ष मितेश पाणिग्राही, जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत सराठे,ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर कश्यप,सचिव खिऱपति भारती, व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष धीरज जैन,महिला अध्यक्ष फूलमती कुडिय़ाम ,सुमित देवांगन समेत बस्तर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news