मुंगेली

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में भारत अपना वैक्सीन बनाकर मानव क्षति को रोकने के लिए ऐतिहासिक काम किया है-नितिन नवीन
06-Jan-2021 6:52 PM
कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में भारत अपना वैक्सीन बनाकर मानव क्षति को रोकने के लिए ऐतिहासिक काम किया है-नितिन नवीन

   संगठन को मजबूत करने पर जोर, कांगे्रस सरकार पर बोला हमला    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मुंगेली, 6 जनवरी। राष्ट्रीय भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन का भाजपा जिला कार्यालय मुंगेली आगमन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर के नेता को अपने बीच पाकर उमंग उत्साह के पंथी नृत्य, राम धुन टोली साथ बाजे गाजे, आतिशबाजी के साथ बाईक रैली निकाल कर शानदार स्वागत किया। नितिन नवीन के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक, पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन ने जिला पदाधिकारियों तथा जिले के सभी 09 मंडल के अध्यक्ष महामंत्रियों एवं नगरीय निकाय व पंचायत के जन प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं की बैठक विभिन्न चरणों में ली। उन्होंने संगठन के संबंध में प्राथमिक सदस्य, बूथ से लेकर मंडल प्रभारी के नियुक्ति की जानकारी ली। इसके पश्चात हुए जिले के मुंगेली नगर मंडल, मुंगेली ग्रामीण मंडल, सेतगंगा मंडल, जरहागांव मंडल,लोरमी उत्तर मंडल, देवरहट मंडल, पथरिया एवं सरगांव मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों से पिछले 6 महिनों में हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली। ॉतृतीय चरण के बैठक में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण निकाय के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर प्रदेश में विपक्षी पार्टी की सरकार होने की स्थिति में अपने क्षेत्र के विकास के लिए कैसे कार्य करना चाहिए यह गुर सिखाएं। अपने जिला प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सहित जन प्रतिनिधियों की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया, संगठन महामंत्री पवन साय ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक ने स्वागत प्रतिवेदन देते हुए जिले का वृत्त प्रस्तुत किया। अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल एवं मोमेंटों देकर किया गया।

स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि कहा जाता था कि हमारा देश भारत विश्व को दिशा देगा, निश्चित ही आज वो समय आ गया है, कोरोना के मामले में देश व विश्व को एकत्र कर कोरोना के विरूद्ध जो लड़ाई लड़ी। वैक्सीन के इंतजार में भारत अपना वैक्सीन बनाकर मानव क्षति को रोकने के लिए जो काम किया है जो कदम उठाया है। जिसका विश्व में स्वागत हो रहा है, उस पर भी कांग्रेस सवाल उठा रही है। प्रदेश में किसानों को हो रही समस्याओं और केन्द्र द्वारा प्रदेश सरकार के दिये गये राशि और प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जमकर आलोचना की।

                उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जाकर उनके बुनियादी हितो के लिए काम करना होगा वहीं केन्द्र सरकार ने नये धान खरीदी का 9000 करोड़ रूपए जारी कर दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर जनता निराश है। जो वादा कांग्रेस ने किया था उसे पूरा करने में विफल रही है। धान का एक-एक दाना खरीदने से लेकर बारदाना तक इस सरकार की विफलता किसी से छिपी नही है। जनता इस सरकार को सही वक्त पर करारा जवाब देगी पिछले सीजन का 28 लाख मैट्रिक किस चेहते मंत्री के गोदाम में रखा है यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।

 पिछले वर्ष का 28 लाख मैट्रिक टन चावल तीन बार समय बढ़ाने के बावजूद भी राज्य सरकार जमा नही कर पाई।

दिल्ली का कथित किसान आन्दोलन और कांग्रेस का समर्थन- कृषि कानून पर जिस तरह का डबल स्टेंडर्ड कांग्रेस ने दिखाया है, वह दुखद है। अगर छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो यहां कांग्रेस ने मंडी टैक्स पूरी तरह खत्म करने की घोषणा अपने 2018 के घोषणा पत्र में किया था। लेकिन अब केन्द्रीय कृषि कानून का जिसमें स्वामीनाथन कमिटी की अनुशंसा के अनुरूप ,उपयोग न होने पर मंडी टैक्स नही लेने की बात है, उसका भी यह कहकर विरोध कर रही है कि मंडी खत्म हो जायेंगे। वहीं उन्होने मंडी टैक्स उलटे बढ़ा दिया है जाहिर है कि इसका बोझ किसानों पर ही पडेगा। यह उसी तरह वादाखिलाफी है जैसे शराबंदी का वादा कर शराब का होम डिलीवरी शुरू कर दिया। वैक्सीन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया, इस स्वदेशी टीकों के बाद। अपने दम पर पूरे देश में मुफ्त टीके देने की मोदी सरकार के निर्णय को उन्होने ऐतिहासिक बतलाया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,  विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद अरूण साव, प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू राजपूत, नरेन्द्र शर्मा, भाजपा संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार राय, जिला प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष पाठक, सुनील पाठक जिला मीडिय़ा प्रभारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news