दन्तेवाड़ा
एईसीएस ने किया घायल गाय का इलाज
08-Jan-2021 7:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 8 जनवरी। नगर में गौसेवकों द्वारा घायल गाय का ईलाज किया जा रहा है। यह गाय नगर के पुलिस थाना कॉलोनी में घूमते हुए पाई गई थी। इसके पेट में काफी गंभीर चोंटे आई है। इसकी खबर लगते ही नगर की एनजीओ एनिमल एंड एन्वायरमेंट कन्जर्वेशन सोसाईटी संस्था एवं पशु चिकित्सालय के कर्मचारी के द्वारा उसका इलाज किया गया।
प्राणी जीव एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बचेली नगर की एनजीओ एनिमल एंड एन्वायरमेंट कन्जर्वेशन सोसायटी मवेशियों के लिए वरदान साबित हो रही है। पशुचिकित्सक नहीं होने से इन्हीं संस्था के सदस्यों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे