बस्तर

महिला समूहों को चेक वितरित
08-Jan-2021 8:59 PM
  महिला समूहों को चेक वितरित

किलेपाल, 8 जनवरी। आज जनपद पंचायत बास्तानार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान बैक लिंकेज शिविर में बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम के द्वारा 91 महिला समूहों में कुल 910 हितग्राहियों को प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के तहत 4.55 करोड़ की राशि का चेक वितरण किया गया।

इस मौके पर सांसद बस्तर दीपक बैज के साथ चित्रकोट विधायक  राजमन बेंजाम, श्रीमती रुकमणी कर्मा प्रदेश कांग्रेस महासचिव ,अलगू प्रसाद कुशवाहा,जनपद अध्यक्ष बास्तानार श्रीमती श्यामबति ठाकुर , सहदेव नाग ब्लॉक अध्य्क्ष तोकापाल, चंद्रशेखर ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष बस्तानार, दिनेश ठाकुर सांसद प्रतिनिधि,सोमडु मंडावी अध्यक्ष सरपंच संघ बास्तानार, देवेन्द्र पोडियामी, वृज नारायण ठाकुर, मेहतर नाग,मनकू मुचाकी, भूपेंद्र ठाकुर,बुधराम कवासी,बलि गावड़े, पिंकी ठाकुर, मनीराम यादव,मासों राम,गुनिता बेंजाम, रघुनाथ, लिबरु, लक्मन कर्मा, सोमडु राम, सुकड़ी पोयमी, मोहन मंडावी, संजय पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news