बिलासपुर

एनएसयूआई ने एक रूपये-एक पैली धान देकर बढ़ाया किसानों का मान, अभियान की शुरुआत
09-Jan-2021 5:04 PM
एनएसयूआई ने एक रूपये-एक पैली धान देकर  बढ़ाया किसानों का मान, अभियान की शुरुआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा ), 9 जनवरी। 
बिलासपुर एनएसयूआई ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज अपना मोर्चा खोल दिया है। 
एनएसयूआई ने एक रूपये एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का मान अभियान की शुरुआत की कोटा धान खरीदी केंद्र में  इसके तहत आज जिला कार्य0 अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में  कोटा विधानसभा के धान मंडियों में जाकर किसानों से एक रुपया और धान लिया गया।

जिला कार्यलय अध्यक्ष रंजीत सिंह  के साथ पूरे जिले के लगभग पांच विधानसभा में एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता धान मंडियों पर पहुंचे और किसान से दिल्ली में चल रहे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे किसानों के समर्थन में कोटा  विधानसभा के किसानों द्वारा इस अभियान का स्वागत किया गया और किसान स्वयं आकर इस अभियान का हिस्सा बने और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को एक रुपय और एक पैली देकर अपना योगदान दिया। अभियान की शुरुआत की इसके तहत आज जिला कार्य0 अध्यक्ष रंजीत सिंह व कोटा विधानसभा अध्यक्ष अंकुर वैष्णव ,आनंद मिश्रा, हरीश नामदेव, सत्यम सोनी, कृष्णा कौशिक, प्रशांत अग्रहरि, अभिषेक सिंह,हर्ष नामदेव, आमिर, राशिद, साहिल, भैयु,आयुष, अन्य सभी उपस्थित थे।

हम 11 तारीख को दिल्ली के लिये रवाना करेंगे व दिल्ली के आंदोलन में शामिल किसानों को यह विश्वास दिलाएंगे की छत्तीसगढ़ के किसान भी उन्हीं के साथ है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news