बस्तर

जन सहयोग से दलपत सागर में जलकुंभी व सफाई अभियान
09-Jan-2021 10:05 PM
जन सहयोग से दलपत सागर में जलकुंभी व सफाई अभियान

  संसदीय सचिव, महापौर, निगम सभापति ने निभाई सहभागिता  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 9 जनवरी।जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में जलकुंभी एवं तालाब सफाई अभियान का आगाज आज जन सहयोग से किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन,  पद्मश्री धर्मपाल सैनी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू एवं कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चन्द्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों एवं शहर के आम नागरिकों ने श्रमदान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। 

इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक श्री जैन ने कहा कि दलपत सागर हमारे शहर का ऐतिहासिक धरोहर है। जो अपनी विशिष्टताओं के कारण पूरे प्रदेश में विख्यात है। श्री जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ नारा दिया गया है। आज हम ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान को प्रांरभ कर उसी दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। महापौर श्रीमती सफिरा साहू ने कहा कि हम दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान के माध्यम से हम अपने ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने तथा उसके संरक्षण व संवर्धन के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। कलेक्टर रजत बंसल ने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सफाई अभियान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दलपत सागर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे। श्री बंसल ने कहा कि दलपत सागर जगदलपुर शहर की शान है। उन्होंने कहा कि हम सबको साथ मिलकर दलपत सागर का सौंदर्यीकरण एवं विकास करना है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेमपटेल ने दलपत सागर के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निर्धारित योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी के सदस्य, वार्ड पार्षद एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news