दुर्ग

दहेज प्रताडऩा, ससुरालियों पर जुर्म दर्ज
10-Jan-2021 5:24 PM
दहेज प्रताडऩा, ससुरालियों पर जुर्म दर्ज

दुर्ग, 10 जनवरी। विवाह के कुछ दिन बाद ही 20 लाख रुपए नगद व कार मायके से लाने की बात पर ससुराल पक्ष द्वारा पीडि़ता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। कुछ माह से अपने मायके आकर रह रही पीडि़ता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

पुलिस के मुताबिक खुर्सीपार निवासी पीडि़ता का विवाह सामाजिक रीति रिवाज के साथ उदयपुर राजस्थान निवासी हनीफ खान के साथ 15 अक्टूबर 2018 को हुआ था। मायके वालों ने भेंट स्वरूप 3 लाख रुपए, सोने चांदी के जेवरात आदि दिए थे। शादी के बाद पीडि़ता को पता चला कि उसका पति हनीफ कोई मादक पदार्थ का सेवन करता है और अचानक उसका व्यवहार बदल जाता है। शादी के दस दिन बाद ही पीडि़ता का पति हनीफ खान, ससुर हबीब खान, सास जैबुन्निसा, ननद यास्मीन खान 20 लाख रुपए नगद लाने और एक कार की मांग कर उसे प्रताडि़त करने लगे थे। पति की शादी से पूर्व एक प्रेमिका है, जिसकी जानकारी भी पीडि़ता को शादी के बाद मिली। घरवालों को यह बात पता होने के बावजूद वे पति का ही साथ देते थे। परेशान होकर पीडि़ता 18 जुलाई 2020 से मायके में ही आकर रह रही थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news