बस्तर

श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण पर चर्चा, भाजपा नगर मंडल की बैठक सम्पन्न
10-Jan-2021 8:57 PM
 श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण पर चर्चा, भाजपा नगर मंडल की बैठक सम्पन्न

जगदलपुर, 10 जनवरी। भाजपा जगदलपुर नगर द्वारा रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। जिसमें श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गई।

जगदलपुर नगर की परिचयात्मक बैठक सोमवार को होने पर सहमति बनी। तेरह जनवरी को धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में रहने वाले कार्यकर्ताओं को ले जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा, जिसमें किसान भाइयों को धरना स्थल ज्यादा से ज्यादा ले जाने हेतु चर्चा की गई। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान पर भी चर्चा की गई।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा हम सब श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता के रूप में इस अभियान में काम करेंगे। नगर स्तर पर भी अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख व हिसाब प्रमुख रहेंगे।

बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, शैलेन्द्र

भदौरिया, आशुतोष पॉल, राकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष कमल पटवा, मंत्री अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशिनाथ पाठक, ममता पोटाई, शशि नाग, गणेश काले, प्रकाश झा, मनोज जंगम, शैलेश श्रीवास्तव सहित जगदलपुर शहर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news