दन्तेवाड़ा

बर्ड फ्लू से अछूता है दंतेवाड़ा
10-Jan-2021 9:03 PM
बर्ड फ्लू से अछूता है दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा,  10 जनवरी। एक ओर देश के विभिन्न राज्यों में पक्षियों के मौतों की खबरें मिल रही है, वहीं  दंतेवाड़ा जिले में इस महामारी से संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

पशुधन विकास विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा जिले के पोल्ट्री फार्मो से मुर्गे मुर्गियों और बत्तखों के नमूने लिए गए। इसके उपरांत इन्हें विशेष जांच हेतु रायपुर भेजा जाएगा। इस संबंध में उप संचालक, पशुधन विकास विभाग डॉक्टर अजमेर सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू  संक्रमण का मामला नहीं है। बर्ड फ्लू से बचाव हेतु पड़ोसी राज्यों से  ब्रायलर मुर्गे और बत्तखों के आगमन पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुष्मित देवांगन भी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news