बस्तर

दलपत सागर की सफाई के लिए उतरीं सीताराम महिला मंडली
11-Jan-2021 8:48 PM
 दलपत सागर की सफाई के लिए उतरीं सीताराम महिला मंडली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 जनवरी। दलपत सागर की सफाई के लिए अब स्थानीय लोगों में भी उत्साह जाग रहा है। सोमवार को सीताराम महिला मंडली धरमपुरा ने भी दलपत सागर की सफाई की। महिलाओं को प्रोत्साहित करने जिलाधीश रजत बंसल राम दरबार मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने कलेक्टर को राम दुशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया।

 दलपत सागर सफाई अभियान नौ जनवरी से निरंतर जारी है। इस कार्य में नगर निगम के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी सहभागी हैं। सोमवार को सीताराम महिला मंडली की करीब पच्चीस महिलाएं भी दलपत सागर की सफाई के लिए तालाब में उतरीं और सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक श्रमदान कीं।

 इस दौरान जिलाधीश रजत बंसल महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राम दरबार मंदिर धरमपुरा पहुंचे। उन्होंने दलपत सागर की सफाई में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से पूछा कि आपको क्या चाहिए। महिला मंडल के अध्यक्ष कुमारी वैदेही नायक, सचिव गीता निषाद ने कहा कि दलपत सागर में महिलाओं के नहाने के लिए अलग से घाट नहीं है। पुराना घाट लुप्त हो चुका है। हम चाहते हैं कि राम दरबार मंदिर के सामने राम-सीता नामक घाट बनाया जाए। जिसके एक तरफ महिलाएं तो दूसरी तरफ पुरुष स्नान कर सकें। यह भी बताया कि किसी परिवार में मरनी होने पर धरमपुरा और रंगोली की महिलाएं यहां आती हैं किंतु घाट नहीं होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने जिलाधीश से दलपत सागर मार्ग पर सडक़बत्ती लगाने की मांग भी कीं। जिलाधीश ने राम मंदिर के सामने घाट बनाने तथा सडक़ बत्ती लगवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिला मंडली की मीनाक्षी नाग, फुलमती निषाद, कमला नाग, कुंती करई, गंगादई निषाद, चमरी नाग, तीजो निषाद, प्रेमवती नाग, वंदना निषाद, वृंदा निषाद, पाकली बघेल आदि मौजूद रहीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news