बस्तर

निधि समर्पण अभियान और धरना-प्रदर्शन पर चर्चा
11-Jan-2021 9:37 PM
निधि समर्पण अभियान और धरना-प्रदर्शन पर चर्चा

   नवनियुक्त भाजपा जगदलपुर पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 11 जनवरी। नवनियुक्त भाजपा जगदलपुर नगर की पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों की आज परिचयात्मक बैठक की गई।श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान को लेकर चर्चा की गई व 13 जनवरी को धान खरीदी में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई।

अध्यक्षता जगदलपुर नगर सुरेश गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना व जनता के बीच कार्य करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। सशक्त विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करना ये उद्देश्य होना चाहिए। नवनिर्वाचित जगदलपुर नगर के पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों का परिचय भी अध्यक्ष द्वारा कराया गया। श्री राम जन्म भूमि मंदिर हेतु निधि समर्पण अभियान की भी जानकारी दी गई।

प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और भूपेश की बेलगाम सरकार को आईना दिखाए, भाजपा किसानों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है।

नेता प्रतिपक्ष और राम मंदिर जन जागरण अभियान के जिला संयोजक संजय पांडे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण वास्तव में राष्ट्र मंदिर का निर्माण है,यह अपमान के परिमार्जन का विषय है, मंदिर के निर्माण से देश के अंदर राष्ट्र भक्ति की, देश भक्ति की,राष्ट्रीयता की जाज्वल्यमान भावना का निर्माण होगा।

प्रान्त के सह बौद्धिक प्रमुख गोपाल नाग ने कहा श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान में सभी को तन मन धन से जुड़ जाना चाहिए। वर्तमान पीढ़ी को ही यह पूण्य का काम करने का अवसर मिला है। जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि निधि समर्पण में विश्व हिंदू परिषद की सहभागिता रहेगी। अपने दायित्व के अनुसार संगठन का कार्य करना है पार्टी में समय देना है। तेरह जनवरी को जगदलपुर विधानसभा के इस महाधरना में शामिल होना है,धान खरीदी में प्रदेश सरकार नाकाम रही है,इस धरने में बैलगाड़ी से आने का आव्हान किया गया। इस धरने में किसान भाइयों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता रहना चाहिए। संचालन महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से श्रीनिवास मद्दी,योगेंद्र पांडेय,राजेन्द्र बाजपाई,दीप्ति पांडेय,अश्वनी शरडे,बृजेश सिंह भदौरिया, वेदांत दीक्षित,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंग राव, मनोहर दत्त तिवारी,शैलेन्द्र भदौरिया,आशुतोष पॉल, राकेश तिवारी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा,कमल पटवा,अभय दीक्षित,अतुल सिम्हा,शशिनाथ पाठक,ममता पोटाई,शशि नाग,प्रकाश झा,गणेश काले,शैलेश श्रीवास्तव,मनोज जंगम,संतोष त्रिपाठी,रीना घोष,मोतीराम बघेल,नीलिमा बघेल,रोशन सिसोदिया,रामकुमारी यादव,आशा महापात्र,माहेश्वरी ठाकुर,त्रिवेणी रंधारी,गीता नाग,डाकेश्वरी पांडेय,ललिता बघेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news