कोण्डागांव
कोण्डागांव, 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय कोण्डागव में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के बीच स्वामी विवेकानंद वर्तमान परिवेश के प्रासंगिकता विषय पर निबंध लेखन आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय व हिंदुस्तान के संस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिस्थापित करने में योगदान विषय पर भाषण व पोस्टर लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया तथा सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी शोभा राम यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण नुरूटी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व जिला संगठक शशिभूषण कन्नौजे ने बताया कि, स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रसारित किया।