कोण्डागांव

कांग्रेसियों ने बजायी थाली तो भाजपा ने तिलक लगाकर कहा सीएम को पहले उठाएं कुंभकरणीय नींद से
12-Jan-2021 9:07 PM
कांग्रेसियों ने बजायी थाली तो भाजपा ने तिलक लगाकर कहा सीएम को पहले उठाएं कुंभकरणीय नींद से

कोण्डागांव, 12 जनवरी। युवक कांग्रेस के तत्वावधान में 12 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के कोण्डागांव जिला कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव करने के साथ-साथ यहां थाली और ताली बजाकर धान खरीदी के विषय को लेकर अपना विरोध दर्ज किया गया। एक ओर जहां युवा कांग्रेस के साथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी विरोध करने पहुंचे, तो वही कोंडागांव के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर समेत पार्षदों के दल ने भाजपा कार्यालय में कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि, अटल सदन जिला कार्यालय भाजपाइयों का घर है और घर में आए हुए अतिथियों का तिलक लगाकर ही स्वागत किया जाता है। इसलिए उनके माध्यम से कांग्रेसियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया है। रही बात विरोध प्रदर्शन कि तो पूरे देश में छत्तीसगढ़ को छोडक़र सभी प्रांतों में बारदाना की आपूर्ति की जा रही है। केवल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के माध्यम से धान खरीदी ना करते हुए बयानबाजी जारी किए जा रहे हैं। कांग्रेस को चाहिए कि वे सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नींद से जगाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news