दन्तेवाड़ा
सचिवों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरु
12-Jan-2021 9:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ की हड़ताल निरंतर उग्र होती जा रही है। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा के आंंवरा भाटा परिसर में हड़ताल निरंतर जारी है। जिले के आधा दर्जन सचिव मंगलवार से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि शासन की कुंभकरणी निद्रा को तोडऩे तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
उल्लेखनीय है कि विकासखंड मुख्यालय कटेकल्याण ,कुआकोंडा और गीदम में भी सचिव भूख हड़ताल में डटे रहे। गौरतलब है कि इस हड़ताल से ग्राम पंचायतों में शासकीय कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं ग्राम रोजगार सहायक की हड़ताल ने भी पंचायती कार्यों पर बुरा असर डाला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे