कोण्डागांव
कोण्डागांव, 13 जनवरी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी के नेतृत्व में 13 जनवरी को केशकाल बस स्टैंड में प्रदेश संगठन के निर्देश पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था। जहां किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस बीच विधानसभा केशकाल के चारों मण्डल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हड़ताली सचिव व रोजगार सहायकों के धरना स्थल पहुंच उनका समर्थन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को जगाने जमकर नारेबाजी भी की।
इस बीच भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने सचिव संघ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि, प्रदेश की कुंभकरणीय सरकार को जगाने लगातार प्रदेश भर में भाजपा संगठन जंगीय प्रदर्शन कर रही है। साथ ही सचिव के इस जायज मांग को भी पूरा करने लगातार सचिव व रोजगार सहायकों के साथ खड़े होने की बात कही। इस बीच पूर्व विधायक सेवक राम नेताम ने भी सचिव संघ का हौसला बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार की निक्कमी योजनाओं को लेकर कड़ी निंदा की। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा केशकाल के चारो मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।