दन्तेवाड़ा

बीटीओए चुनाव: मनोज सिंह अध्यक्ष, संजीव साव बने सचिव
14-Jan-2021 9:21 PM
 बीटीओए चुनाव: मनोज सिंह अध्यक्ष, संजीव साव बने सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 14 जनवरी। बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुआ। देर शाम आये परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह व सचिव पद के लिए संजीव साव चुने गए।

सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। मनोज सिंह व गौरांग साहा के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में गौरांग ने बढ़त बनाई। चौथे राउंड में दोनों के बीच टाई हुआ। अंत मे पाँचवे राउंड में  मनोज ने 18 मतों से जीत हासिल की। मनोज को 267 व गौरांग को 249 मत मिले।

वहीं सचिव पद के लिए दो पैनल के प्रत्याशियों के अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार भी थे। संजीव साव को 199, बिप्लव मालिक को 174 एवं  अनिल कुमार अय्यिपन को 128 मत प्रप्त हुए। 25 मतों से संजीव ने जीत दर्ज की।

कुल 531 सदस्यो ने 16 उम्मीदवारों का फैसला किया। उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश गोयल व कृष्ण जीवन शुक्ला को क्रमश: 292, 265 प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी नरेश यादव को 230 व दीपक सरकार को 223 मत मिले। सहसचिव पद हेतु मनोज जैन को 254 वोट, तिलक राज साहू को 249 मत मिले और जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी प्रकाश मंडल को 225, अनीश सिंघ परिहार को 245 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिये तीन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें संतोष दुबे ने 56 मतों से जीत दर्ज की। संतोष को 261, अनिल कुमार सिन्हा को 214, निर्दलीय दीपक कुमार साहू को 26 मत मिले।

गौरतलब है कि तीन वर्ष के ट्रक यूनियन में चुनाव हुए हंै। पिछले समिति के कार्यकाल खत्म होने के बाद सुपर कमेटी द्वारा इसका संचालन किया जा रहा था।

नतीजों के बाद जीते हुए द्वारा आतिशबाजी की गई। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज सिंह व सचिव संजीव साव ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि बीटीओए के विकास के लिए कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट