दन्तेवाड़ा

हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार-कमला
14-Jan-2021 9:31 PM
 हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार-कमला

   भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 14 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष मुखर तरीके से उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुआकोंडा विकासखंड के हाईस्कूल मैदान में बुधवार को भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन किया गया।

 सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला विनय नाग द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। विगत 2 वर्षों में प्रदेश के विकास की रफ्तार थम गई है। हर वर्ग कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपक बाजपेई ने दंतेवाड़ा में प्रशासनिक अव्यवस्था को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री का दंतेवाड़ा प्रवास लगातार टलते जा रहा है। दंतेवाड़ा में एक नहीं पांच विधायक हैं। इस अव्यवस्था के चलते मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा नहीं पहुंच पा रहे हैं।

भाजपा नेता मुन्ना मरकाम ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टतम निरूपित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य की स्वीकृति हेतु 20 फीसदी राशि अग्रिम देनी पड़ती है। इसके चलते दंतेवाड़ा में विकास कार्य ठप हो गए हैं। प्रदेश सरकार धान खरीदी है तू बार दोनों की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। नकुलनार धान खरीदी केंद्र में फटे  बारदानों से धान खरीदी की जा रही है। सम्मेलन को ओजस्वी मंडावी, चैतराम अटामी और  संतोष गुप्ता ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सत्यजीत चौहान ने किया।


अन्य पोस्ट