दुर्ग

उद्योगपति से 37 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 2 फरार, मोबाइल से लोकेशन जुटा रही पुलिस
15-Jan-2021 2:00 PM
उद्योगपति से 37 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 2 फरार, मोबाइल से लोकेशन जुटा रही पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 15 जनवरी।
भिलाई 3 थाना क्षेत्र में उद्योगपति से 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गुप्त तरीके से एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद भी दिनों जालसाज फरार हो गए। अब दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस मोबाइल डिटेल और लोकेशन जुटा रही है।        

गुरुवार को भिलाई 3 थाना अंतर्गत अस्थाई कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ ने फेक स्क्रेपडील कर रायपुर के एक सेल व्यापारी को 37 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 409,420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।
भिलाई- 3 पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 इंडस्ट्रीयल एरिया उमदा में ओर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फेक संचालन डायरेक्टर अनिल और अविनाश कर रहे थे। दोनों रायपुर सुड्डू के आरएस ट्रेडर्स, सेल परचेस करने वाले व्यापारी गोविंद अग्रवाल से स्क्रैप की डील की। गोविंद ने स्क्रैपडील में आरोपी अनिल और अविनाश को अग्रिम राशि दी। इन 2 वर्षों में गोविंद के द्वारा करीबन 25 से 30 बार पेमेंट की गई। प्रत्येक बार अग्रिम राशि से कम स्क्रैप की आपूर्ति की गई जिसके कारण आज पर्यंत तक व्यापारी को  37 लाख 37 हजार का स्क्रेप उक्त आरोपियों ने नहीं भेजा। जब गोविंद ने उमदा में आकर कंपनी का पता किया तो उन्हें उस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली। अनिल और अविनाश के बारे मेें पूछताछ करने पर कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद गोविंद को अहसास हो गया कि वे ठगी के शिकार हो गए। पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news