कोण्डागांव

भाजपा बैठक में धरने की बनी रूपरेखा
15-Jan-2021 9:07 PM
भाजपा बैठक में धरने की बनी रूपरेखा

कोण्डागांव, 15 जनवरी। भाजपा कार्यालय अटल सदन में 15 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आगामी 19 जनवरी को होने वाले महत्वपूर्ण दौरे के अलावा 22 जनवरी को आयोजित होने वाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में बैठक आयोजित कर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया, दोनों महामंत्री तरुण साना, आकाश मेहता, सहित सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, नगर पालिका व नगर पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news