कोण्डागांव

20 को प्रकाश पर्व, निकाली प्रभात फेरी
15-Jan-2021 9:08 PM
 20 को प्रकाश पर्व, निकाली प्रभात फेरी

कोण्डागांव, 15 जनवरी। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का 354वां प्रकाश पर्व इस वर्ष 20 जनवरी को मनाया जाएगा। आज 15 जनवरी से कोण्डागांव की गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के माध्यम से तडक़े सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। कड़ाके की ठंड के बीच निकाली गई प्रभातफेरी कोण्डागांव नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा। प्रभात फेरी 15 से लगातार 17 जनवरी तक हर सुबह निकाली जाएगी। इसके बाद 18 जनवरी को अखंड पाठ प्रारंभ किया जाएगा, जो 20 जनवरी को पाठ समाप्ति होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news