सरगुजा

जपं उपाध्यक्ष व 108 के कर्मियों ने की निर्धन बीमार महिला की मदद
15-Jan-2021 9:32 PM
जपं उपाध्यक्ष व 108 के कर्मियों ने की निर्धन बीमार महिला की मदद

लखनपुर, 15 जनवरी। जपं उपाध्यक्ष एवं 108 के कर्मियों ने निर्धन बीमार महिला की सहायता की।

 गुरुवार को सुजाता बाई पति चमरू राम (50 वर्ष) निवासी ग्राम लोसंगी वनरक्षक आवास के सामने सडक़ किनारे अचेता अवस्था में गिरी हुई थी। उसी रास्ते से गुजर रहे एंबुलेंस 108 के चालक रामदास पैकरा तथा ईएमटी हरीश रजक की नजर बेहोश महिला पर पड़ी। उन्होंने असहाय बेहोश महिला की मदद करते हुए उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया।

होश में आने के बाद महिला ने घर में राशन सामग्री नहीं होने तथा लखनपुर राशन लेने आने की बात बताई। पूरा मामला जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के संज्ञान में आया। उन्होंने आईटी सेल मकसूद हुसैन के जरिए उक्त महिला की सहायता कराते हुए खाद्यान्न सामग्री व्यवस्था कराकर महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचवाया। इस सहयोग के लिए महिला ने जनपद उपाध्यक्ष एवं 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news