कोण्डागांव

कांग्रेस सरकार की कुनीतियों का दुष्परिणाम किसान क्यों भूकते- केदार
16-Jan-2021 9:15 PM
  कांग्रेस सरकार की कुनीतियों का दुष्परिणाम किसान क्यों भूकते- केदार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 16 जनवरी। धान खरीदी कार्य में हो रही लापरवाही और परेशानी को मुद्दा बनाते हुए ग्राम गोलवंड में भाजपा नारायणपुर ने विधानसभा स्तर पर गत दिनों एक दिवसीय धरना दिया गया था। धरना में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, रूपसाय सलाम, रत्न दुबे, भरत मटियारा, राम कुमार, गिरदेश दिवान, संतोष बघेल व पदाधिकारियों ने धरना में उपस्थिति दर्ज कराकर की भूपेश सरकार का विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

केदार कश्यप ने कहा  कि देर से धान खरीदी प्रारंभ करने के बाद भी किसानों को धान खरीदी केंद्रों पर अनेक कठिनाइयों व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धान के उठाव में और बारदानों की कमी के चलते किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के धान का रकबा गिरदावरी के नाम पर काटा गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने बारदाना खरीदी के लिए समय रहते कदम नहीं उठाया जिसके कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस सरकार की कुनीतियों का दुष्परिणाम किसान क्यों भुगते। कांग्रेस सरकार ने सदन में स्वीकार किया किया था कि, उसके पास 1 लाख 15 हजार गठान बारदाने की कमी है। अब उसी कमी को बहाना बनाकर सरकार धान नहीं खरीद रही है, साथ ही केंद्र सरकार के नाम से किसानों को गुमराह कर रही हैं। वह बहानेबाजी बंद करे और बारदाने की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके साथ ही लता उसेण्डी ने कई मांगों को जल्द ही पूरा करने की मांग छत्तीसगढ़ सरकार से की और मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही। साथ ही इस धरना प्रदर्शन में भाजपा के सभी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news